लुधियाना में बाइक सवार 5 बदमाशों ने धारदार हथियारों के बल पर सुबह 3 बजे एक्टिवा सवार बुजुर्ग व्यक्ति से लूट की। हैबोवाल चंद्र नगरी पुल के टी-प्वाइंट पर बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को घेर लिया। धारदार हथियार दिखा कर लुटेरों ने उससे एक्टिवा और नकदी छीनी। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। इलाका में लोगों से हो रही लूट कही ना कही इलाका पुलिस को कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। पीड़ित मंदिर में सेवा करने जा रहा था बुजुर्ग जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिन्द्र सिंह ने कहा कि मैं इलाका में ही बाबा बालक नाथ जी के मंदिर में सुबह जाता हूं। 5 बजे गुरु महाराज मंदिर में आ जाते है तो उससे पहले 3 बजे जाकर मंदिर की साफ-सफाई आदि करता हूं। जैसे ही मैं चंद्र नगर पुली तक पहुंचा तो टी-प्वाइंट पर दो बाइकों पर 5 लुटेरों ने मुझे घेर लिया। उन लोगों ने धारदार हथियार के बल पर मुझ से एक्टिवा और नकदी छीन ली। लुटेरे फरार होने के समय भी धमकियां देकर गए। पुलिस ने भी नहीं की सही से सुनवाई महिन्द्रपाल मुताबिक घटना के करीब 15 मिनट तक वह गुमसुम हो गया। अचानक एक व्यक्ति गाड़ी पर आ रहा था। उससे मदद ली और अपने बेटे को फोन किया। बेटे को लूट की जानकारी दी। मौके पर बेटा पहुंचा और पुलिस चौकी जगतपुरी में शिकायत दर्ज करवाने गए लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बदमाश मेरे से कपड़े, एक्टिवा और करीब 20 से 25 हजार रुपए लूट कर ले गए। लूट करने वाले सभी युवक प्रवासी थे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द लुटेरों को दबोच लिया जाएगा।
