पंजाब के लुधियाना में आज नगर निगम दफ्तर जोन-बी में एक महिला सफाई कर्मी ने तबादला हो जाने के सुसाइड करने की कोशिश की। उसका आरोप है कि एक अन्य महिला सफाई कर्मी उसका तबादला अधिकारियों पर दबाव डाल कर करवा रही है। इसी बात को लेकर आज जोन-बी में हंगामा हुआ। महिला जोन-बी की छत्त से कूदने के लिए गई थी लेकिन कुछ निगम कर्मी छत्त से उसे नीचे उतार लिया। निगम कर्मचारियों ने बताया कि महिला सुसाइड करने के लिए छत्त पर गई थी लेकिन मौके पर उसे पकड़ लिया और नीचे उतार लिया। महिला की पहचान मीनाक्षी के रूप में हुई है। 6 से 7 पन्नों को लिखा सुसाइड नोट जानकारी देते हुए महिला मीनाक्षी ने कहा कि वह एक अमन नाम की सफाई सेविका से परेशान है। उसकी कुछ सेंटरी इंस्पेक्टरों के साथ अच्छी पहचान है। उनके साथ मिलकर उसने मेरा तबादला करवा दिया। अमन अकेली ने ही पूरे दफ्तर का माहौल खराब किया हुआ है और कई अन्य कर्मियों को भी तंग किया हुआ है। सफाई कर्मी करती है परेशान मीनाक्षी ने कहा कि आज वह परेशान होकर सुसाइड करने जा रही थी। उसने 6 से 7 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी लिखा हुआ है। मीनाक्षी मुताबिक वह 13 साल से काम कर रही है। अमन को अभी 4 साल हुए है। जब भी वह दफ्तर में बैठी होती तो वह उससे भेदभाव करके कमेंट्स भी करती है। अमन की इन्हीं हरकतों से तंग आकर आज उसने ये कदम उठाने की ठानी। मेरी बरदाश्त की हद समाप्त हो गई है। मैं अधिकारियों के पास कोई भी काम करवाने जाती हूं तो रूकावट डालती है। अधिकारियों से की थी शिकायत म्यूनिसपल एंप्लाइज फैडरेशन के सदस्य विपन कल्याण ने कहा कि हमें मीनाक्षी के पिछले डेढ़ महीने से फोन आ रहे थे। सेनेटरी इंस्पेक्टर रवि डोगरा के साथ कुर्सी पर बैठती है। उस महिला के बहकावें में आकर मीनाक्षी को तंग परेशान कर रहे है। कई बार विधायक दलजीत भोला और अन्य सीनियर अधिकारियों से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान करने की गुजारिश की थी लेकिन कही भी सुनवाई नहीं हुई। एडिश्नल कमिश्नर करेंगे मामले की जांच-निगम कमिश्नर आदित्य डैचवाल इस मामले संबंधी निगम कमिश्नर आदित्य डैचवाल ने कहा कि मुझे अभी तक जो पता चला है कि अमनदीप कौर का और मीनाक्षी का कोई पुराना मैटर भी आपस में है। इन दोनों के एक दूसरे पर आरोप थे। बदली वाले आरोपों पर जांच करने के लिए मैंने एडिश्नल कमिश्नर की डयूटी लगाई है और मुझे रिपोर्ट करेंगे। मैंने दोनों को समझाया है कि ऐसा काम ना करें जिस कारण दफ्तर का माहौल खराब हो.
