लुधियाना के जगराओं में कबड्डी प्लेयर तेजपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के बाद घटना स्थल से जिस कार में फरार हुए थे वो कार भी पुलिस ने बरामद कर दी है। वहीं पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और चार दिन का रिमांड हासिल किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के आरोपी मौके से कार में फरार हुए और उन्होंने कार को नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पास खड़ा किया और वहां से अलग-अलग हो गए। आरोपी हरजोबनप्रीत उर्फ काला वहां से संगरूर चला गया। संगरूर में हेमन सिंह व सन्नी ने उसे पनाह दी। पुलिस ने इन दोनों को पहले गिरफ्तार किया और फिर इनकी निशानदेही पर रायकोट मलेरकोटला रोड से काला को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी किए कोर्ट में पेश तेजपाल हत्या कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी हनी और गगन को पहले गिरफ्तार किया था। वो पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। उनकी रिमांड आज खत्म हुई। वहीं तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बुधवार को हुई तो पुलिस ने उन्हें भी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। यह है पूरा मामला…
