जालंधर के पास कपूरथला जिले के फगवाड़ा में एक लावारिस शव को अस्पताल से श्मशान तक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में रखकर ले जाने के मामले पर पंजाब सरकार ने कठोर कार्रवाई की है। पंजाब सरकार ने सफाई सेनिटरी हितेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार, फगवाड़ा में एक लावारिस मृतक देह का अंतिम संस्कार के लिए ले जाना था। लेकिन प्रशासन की ओर से मर्यादा के साथ व्यवहार करने की बजाय शव को अस्पताल से श्मशानघाट तक कचरा वैन में रखकर ले जाया गया। इस घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष था। सरकार ने इस अमानवीय व्यवहार के मद्देनजर तुरंत कार्रवाई की है। निलंबित किए गए सेनिटरी हितेश कुमार के खिलाफ आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए क्या है पूरा मामला…