लालू प्रसाद के गृह जिले गोपालगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राबड़ी देवी के भाई साधु यादव का जिक्र कर ‘जंगल राज’ की याद दिलाई. साधु यादव पर मीसा भारती की शादी में शोरूम से जबरन कारें उठवा ले जाने का आरोप लगा था. मिस पटना रहीं शिल्पी गौतम हत्याकांड में भी उनका नाम सामने आया था.
