लालसोट उपखंड मुख्यालय स्थित श्याम सरोवर में रविवार शाम को भाजपा बीएलए-2 के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में था। निर्वाचन विभाग के रमेश शर्मा ने प्रशिक्षण सत्र में एसआईआर से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं और मतदाता सूची में संशोधन व सत्यापन के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। बगरू विधायक कैलाश वर्मा और विधायक रामविलास मीणा ने बीएलए-1 और बीएलए-2 से मिलकर मतदाताओं के नाम सही ढंग से जुड़वाने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिन महिलाओं के दस्तावेज अपूर्ण थे, उनके लिए 2002 की मतदाता सूची के दस्तावेजों का उपयोग करने की सलाह दी गई। सतर्कता बरतने के निर्देश
विधायकों ने स्पष्ट किया कि एसआईआर अभियान के तहत तैयार हो रही मतदाता सूची में प्रत्येक मतदाता का नाम केवल एक ही स्थान पर दर्ज होगा। उन्होंने बीएलए को निर्देश दिए कि वे सूची की सतर्कता से निगरानी करें, ताकि योग्य मतदाता का नाम हटने न पाए और कोई भी अवैध या गलत नाम न जोड़ा जाए। ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सुमन मीणा खुर्रा, नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी, रूप सिंह मीणा, हरिनारायण माठा, अनिल बुर्जा, सोनू बिनोरी, महेंद्र जैन, राममनोहर बैरवा, जोहरी लाल पहाड़िया, अनिल बेनाडा, सत्येंद्र सिंह चौहान, चांद प्रकाश शर्मा, अभिनव त्रिपाठी सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
