अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के एक लाइनमैन के घर चोरी का मामला सामने आया है।चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और और अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी पार कर ले गए। पीड़ित विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह 12 मार्च को अपने परिवार के साथ गांव मसारी (कठूमर) में दादी के ब्रह्मभोज व पगड़ी रस्म में शामिल होने गया था। इसी दौरान 14 और 15 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने शांति नगर स्थित मकान नंबर A-109 में घुसकर चोरी कर ली। चोर घर से लैपटॉप, सरकारी बिलिंग फोन, चांदी की पायजेब, बच्चों के चांदी के कड़े, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, सोने की झुमकी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश, 17 हजार रुपए नकद, बच्चों की गुल्लक में रखे करीब 10 हजार रुपए और पीतल-कांसे के बर्तन चोरी कर ले गए। पीड़ित जब घर पहुंचा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा देखा जिसके बाद अंदर सारा सामान बिखरा मिला,जब पड़ोसियों से पता किया तो पता लगा की देर रात ही अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। पड़ोसियों ने बताया की आज सुबह उन्होंने गेट खुला देखा। जिसके बाद पीड़ित ने एनईबी पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर आस पास की सीसीटीवी फुटेज चैक किए है। और मकान से फिंगर प्रींट उठा लिए और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
