भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.40 फीसदी या 328 अंक की बढ़त लेकर 82,500 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से आज 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.41 फीसदी या 103 अंक की बढ़त लेकर 25,285 पर बंद हुआ है।
