उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने यूपीडा कर्मचारियों को रौंद दिया. हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना का कारण कार का टायर फटना बताया जा रहा है. गुस्साए ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे जाम कर दिया. वहीं, पुलिस ने जाम खुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
