सूरतगढ.(श्रीगंगानगर)़. इस बार धनतेरस पर चांदी खरीद व दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के थाल में चांदी के सिक्के रखना आम उपभोक्ता की जेब पर भारी पड़ेगा। इस बार चांदी के भावों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक महीने से भी कम समय में चांदी के दामों में 24 हजार रुपये प्रति किलो तक की उछाल आई है, जबकि गत शनिवार को एक ही दिन में चांदी के भावों में 8500 रुपए का जबरदस्त उछाल आया है और अब चांदी 1 लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई। वहीं सोने की बात करें तो, शुद्ध सोना 2100 रुपए तेज होकर 1 लाख 27 हजार और जेवराती सोना 1900 रुपए बढकऱ 1 लाख 18 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है। सर्राफा व्यापारियों की मानें तो, इस बार चांदी के घरेलू उपभोग में 10 से 15 प्रतिशत तक खरीद में गिरावट आने का अनुमान है। उपहार और पूजा की सामग्री के रूप में चांदी की खरीद पर असर साफ देखा जा सकता है।
