चूरू जोन 19-ए के संत निरंकारी मंडल ने लक्ष्मणगढ़ में क्षमा याचना दिवस पर आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया। इस अवसर पर संयोजक कुलदीप ने कहा कि मानव जीवन में दुख और तकलीफें स्थायी नहीं होतीं। परमात्मा को जानकर भक्ति करने वाला ही सच्चा सुख प्राप्त करता है, इसलिए सभी को परमात्मा से जुड़े रहने की प्रेरणा दी गई। भक्ति गीत, कविताओं की प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में महिला संगत ने भक्ति गीत, कविताएं, विचार और अनुभवों से भरी प्रस्तुतियां दीं। मीडिया प्रभारी गिरीश कुमार के अनुसार, सेवा, समर्पण, संयम, एकता और ब्रह्मज्ञान पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुतियां हुईं। सीकर, फतेहपुर, रामसीसर, नवलगढ़, मुकुंदगढ़ और चूड़ी सहित विभिन्न शाखाओं के निरंकारी अनुयायियों ने इसमें भाग लिया। सेवादल ने संयुक्त रूप से भक्ति गीत प्रस्तुत किए। संगत का स्वागत मुखी कुंभा राम ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निरंकारी अनुयायी उपस्थित रहे और लंगर प्रसाद वितरित किया गया।