Rohit Sharma and Virat Kohli are set to return to international Cricket: रोहित शर्मा और विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी भी वनडे खेल रहे हैं। टीम इंडिया अक्टूबर-नवंबर में तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से शनिवार (4 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर चल रहे तमाम अटकलों पर से पर्दा उठ जाएगा।