उदयपुर| कालका माता रोड स्थित रॉयल साइंस स्कूल एवं इंस्टिट्यूट में छात्रों के लिए मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अभिमन्यु कुमावत, निदेशक सेल्सियस इंस्टिट्यूट अजमेर, ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए तनाव प्रबंधन, स्मरण शक्ति बढ़ाने और समय प्रबंधन के टिप्स दिए। कार्यक्रम में संस्थान निदेशक इंजी. जी.एल. कुमावत और डॉ. शाहनवाज़ ख़ान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। टॉपर छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।