उदयपुर में होने वाली रॉयल वेडिंग में हॉलीवुड सेंसेशन जेनिफर लोपेज और फेमस सिंगर जस्टिन बीबर भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इनकी एक परफॉर्मेंस रखी गई है। हालांकि इनके ट्रिप और प्रोग्राम की डिटेल्स पूरी तरह सीक्रेट रखी गई है। उदयपुर की पिछोला झील के बीच बने जग मंदिर आइसजेंड पैलेस में 23 नवंबर को यह रॉयल शादी होगी। अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और अमेरिकी मूल के दूल्हे वामसी गडिराजू की शादी के कार्यक्रम 21 से 24 नवंबर तक चलेंगे। शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर 21 नवंबर को पूरी फैमिली के साथ पहली बार उदयपुर आएंगे। सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, एक्ट्रेस कृति सेनन समेत कई एक्टर-एक्ट्रेस भी शादी में शरीक होने आएंगे। ट्रम्प के बेटे जूनियर ने गर्लफ्रेंड के साथ देखा ताजमहल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गुरुवार को पहली बार ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज का मकबरा भी देखा। वह करीब 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में रहे। ट्रम्प जूनियर वाइट आउटफिट और उनकी गर्लफ्रेंड लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई। जयपुर में IIFA इवेंट कराने वाली कंपनी देख रही वेडिंग का मैनेजमेंट
जानकारी के अनुसार मुंबई की विजक्राफ्ट वेडिंग इवेंट कंपनी इस रॉयल वेडिंग का मैनेजमेंट संभाल रही है। इस कंपनी ने ही इस साल मार्च में जयपुर में IIFA अवॉर्ड कराया था। उधर, रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर के सिटी पैलेस के माणक चौक को जगमग रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। यहां एक बड़ा स्टेज का सेटअप भी बना है, जिस पर कलाकार परफॉर्मेंस देंगे। ​फिलहाल तीन-चार दिन से कलाकार यहां रिहर्सल करने में जुटे हैं। सिटी पैलेस के माणक चौक और जनाना महल में होगी कलाकारों की परफॉर्मेंस
शादी में अमेरिका का एक फेमस डीजे ग्रुप और देश-विदेश के डांसर सहित कई कलाकार की भी यहां परफॉर्मेंस देंगे। ये परफॉर्मेंस सिटी पैलेस के माणक चौक और जनाना महल में होगी। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के मशहूर डीजे और संगीत निर्माता ब्लैक कॉफी (एनकोसिनाथी इनोसेंट माफुमुलो) भी इस रॉयल वेडिंग में परफॉर्म करेंगे। हाउस और अफ्रो-हाउस संगीत के मिश्रण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले ब्लैक कॉफी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक कलाकारों में गिना जाता है। ब्लैक कॉफी की संगीत यात्रा वर्ष 2003 में रेड बुल म्यूजिक अकादमी में हिस्सा लेने के बाद नई दिशा में आगे बढ़ी। वर्ष 2021 में रिलीज हुए उनके एलबम ‘Subconsciously’ को 2022 में ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूत स्थान दिलाया। वे ड्रेक, एलिशिया कीज और डेविड गुएटा जैसे ग्लोबल कलाकारों के साथ भी म्यूजिक शो में काम कर चुके हैं। लीला पैलेस, जगमंदिर सहित सिटी पैलेस की सुरक्षा बढ़ाई
पिछोला झील किनारे बने फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी फैमिली के साथ ठहरेंगे। इसके चलते पूरे होटल में कॉरिडोर बनाते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी तरह सिटी पैलेस और जगमंदिर में आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक, रणवीर, माधुरी सहित कई सितारे आएंगे
सूत्रों के अनुसार 4 अलग-अलग चार्टर से बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, जैकलीन फर्नाडीज, वाणी कपूर, जाह्नवी कपूर और डायरेक्टर करण जौहर शादी में शरीक होने आएंगे। यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान में रॉयल वेडिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे शामिल होंगे:बिजनेसमैन के बेटे की शादी में उदयपुर आएंगे, 21-24 नवंबर को रहेगा VVIP मूवमेंट उदयपुर एक बार फिर रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की चकाचौंध में डूबने वाला है। मौका है अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन के बेटे और अमेरिकी मूल की दुल्हन एलिजाबेथ की शादी का। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी पूरी फैमिली के साथ पहली बार उदयपुर आ रहे हैं। वे 21 नवंबर की शाम को उदयपुर पहुंचेंगे। 24 नवंबर की शाम तक रुकेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)