तेज रफ्तार ट्रेलर हाईवे पर लगे जिगजैग बेरिकेड्स के कारण बेकाबू हो गया। किनारे लगी रेलिंग को तोड़ता हुआ सर्विस लेन में लगी चाय की थड़ी में घुस गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई, एक युवक के पैर और ड्राइवर के सिर में हल्की चोट आई है। समय रहते लोग चाय की थड़ी से भाग छूटे वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेलर से बाल-बाल बचे राधेश्याम ने बताया- वो तो में दूसरी तरफ कूद गया नहीं तो ट्र्रेलर सीधा मेरी छाती पर ही आया था। ये पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई। मामला राजसमंद के केलवा थाना इलाके का बुधवार सुबह 8:32 का है। इसके बाद केलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को साइड में करवाया। अब तस्वीरों में समझिए पूरा हादसा… 1. रेलिंग तोड़ चाय की थड़ी में घुसा 2. ट्रेलर को आता देख मची भगदड़ 3. घटना के बाद जुटी भीड़ ड्राइवर को आई चोट केलवा थाने के हेड कॉन्स्टेबल सांवरमल ने बताया- आज सुबह राजसमंद से उदयपुर की और जा रहा ट्रेलर बेकाबू होकर चाय की थड़ी में घुस गया। ट्रेलर में बैठे ड्राइवर के भी सिर में चोट आई है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रेलर को आधे घंटे में हटवा कर रास्ता खुलवाया। बाल-बाल राधेश्याम घायल राधेश्याम ने बताया- यहां बेरिकेड्स लगे हैं, इस वजह से ट्रेलर बेकाबू हो गया। ट्रेलर स्पीड में था और सीधे मेरे पास से निकला। वो तो साइड में पलटी (कूद) गया। नहीं तो ट्रेलर तो सीधे मेरी छाती पर आ गया था।