Indian Railway Free Ticket Scheme: भारतीय रेलवे यात्रियों को लुभाने और बजट एयरलाइंस को टक्कर देने के लिए एयरलाइंस की तर्ज पर एक व्यापक लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी में है । इसके तहत यात्रियों को फ्री टिकट, चाय- नाश्ता व भोजन जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसे बजट एयरलाइंस के दौर में यात्रियों को रेलवे से जोड़े रखने की एक बड़ी पहल माना जा रहा है। रेलवे के विस्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह विश्व का सबसे बड़ा लॉयल्टी प्रोग्राम बन सकता है।