आईपीएस नानक सिंह ने आज (गुरुवार को) रूपनगर रेंज के डीआईजी का पदभार संभाल लिया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद डीआईजी नानक सिंह ने अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। उन्होंने कहा कि रूपनगर रेंज में कानून व्यवस्था बनाए रखना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पुलिस व जनता के बीच भरोसेमंद संबंध बनाने पर जोर दिया। उनका मानना है कि इससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। रूपनगर पुलिस ने उम्मीद जताई है कि उनके ऊर्जावान नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा को नई दिशा मिलेगी। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में पुलिस विभाग अधिक संगठित और संवेदनशील होकर जनता की सेवा करेगा।
