रूपनगर में महावीर जैन सभा द्वारा भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बता दे कि यह आयोजन ग्रीन पैलेस, रोपड़ में हुआ। इस अवसर पर महा साध्वी मनू जी महाराज और साध्वी निर्जरा जी महाराज ने भगवान महावीर के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सुंदर धार्मिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में रोपड़ के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने भगवान महावीर द्वारा दिए गए अहिंसा के सिद्धांत पर चलने का संदेश दिया और सभी को जन्म कल्याणक महोत्सव की बधाई दी। भारी संख्या में लोग रहे मौजूद समारोह में महावीर जैन सभा के प्रधान प्रमोद जैन, महेंद्रपाल जैन, तरलोक चंद जैन, एसएस जैन सभा के प्रधान राजेश्वर जैन राजू, भाजपा नेता एडवोकेट रमित केहर, नगर कौंसिल रोपड़ के पूर्व प्रधान संजय वर्मा, स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार दारा और भाजपा व्यापार सेल के जिला चेयरमैन सतिंदर नागी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और सभा के सदस्य उपस्थित रहे।
