Sensex Nifty Today: भारतीय शेयर बाजार पर आज निवेशकों की विशेष नजर है। भारत के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणाम इसका मुख्य कारण है। लेकिन इससे भी ज्यादा प्रभाव वैश्विक स्तर पर मिल रहे रुझानों का है। अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद होना और कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी से बाजार में कुछ तेजी के संकेत देखने को मिल रहे है। बाजार ने सोमवार को बढ़त के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, बाज़ार अभी खुला ही है और इसमें उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।
