राजधानी जयपुर की रिहायशी कॉलोनियों में लेपर्ड की एंट्री से इलाके में दहशत है। लेपर्ड की बढ़ती गतिविधियों को लेकर वन विभाग ने सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत किया है। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के निर्देश पर उपवन संरक्षक विजय पाल सिंह की टीम 24 घंटे मॉनिटरिंग में जुटी है। रिहायशी इलाकों में लेपर्ड के मूवमेंट के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। विभाग ने रात्रि पेट्रोलिंग, नियमित ट्रैकिंग और विशेषज्ञ ट्रैकर्स की मदद से निगरानी तेज कर दी है। आगामी दिनों में रेडियो कॉलरिंग और झालाना रिज़र्व में बाड़ सुधार के साथ पेरीफेरल ट्रैकिंग भी शुरू होगी। दरअसल, शहर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जगतपुरा, महावीर नगर, सिद्धार्थ नगर, विद्याधर नगर, पुलिस अकादमी और चांदपोल क्षेत्रों में लेपर्ड के मूवमेंट देखे गए हैं। मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते उठाए प्रभावी कदम उपवन संरक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते हुए विभाग ने तुरंत और प्रभावी कदम उठाए हैं। जिसके तहत 2 दिसंबर से हर दिन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पुलिस PCR मॉडल पर आधारित पेट्रोलिंग टीम तैनात की गई है। यह टीम जाल, टॉर्च और वायरलेस उपकरणों सहित आवश्यक सामग्री के साथ निरंतर गश्त कर रही है। लेपर्ड की गतिविधि वाले क्षेत्रों में की जा रही नियमित ट्रैकिंग उन्होंने बताया कि साथ ही लेपर्ड की गतिविधि वाले क्षेत्रों में नियमित ट्रैकिंग की जा रही है। इसके लिए रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सवाई माधोपुर से विशेषज्ञ ट्रैकर्स बुलाए गए हैं, वहीं स्थानीय टीम को प्रशिक्षित किया गया है। हर दिन तैयार की जाने वाली मूवमेंट रिपोर्ट की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। झालाना कंज़र्वेशन रिज़र्व में क्षतिग्रस्त बाड़ की मरम्मत के कार्य में तेजी विजय पाल सिंह ने बताया कि निगरानी को वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए वन विभाग दो से तीन लेपर्ड्स को रेडियो कॉलर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके माध्यम से उनके विचरण क्षेत्र और मार्गों की सटीक जानकारी हासिल की जा सकेगी। वहीं, झालाना कंज़र्वेशन रिज़र्व में क्षतिग्रस्त बाड़ की मरम्मत का कार्य भी तेज़ी से प्रगति पर है। इसके साथ ही लेपर्ड के मूवमेंट को और अधिक सटीक रूप से ट्रैक करने के लिए दीवार के अंदरूनी हिस्से में पेरीफेरल पेट्रोलिंग ट्रैक विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसको जल्द ही शुरू किया जाएगा। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन्य जीव संरक्षक और वन्य जीव प्रतिपालक के. सी. अरुण प्रसाद ने बताया कि इन सभी कदमों से लेपर्ड की गतिविधियों की बेहतर निगरानी, समय पर हस्तक्षेप और मानव–वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं में प्रभावी कमी सुनिश्चित होगी। —————– लेपर्ड से संबंधित ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर के पॉश इलाके में बेखौफ घूम रहा लेपर्ड,VIDEO:पूर्व भाजपा सांसद के घर के पास गुर्राया, दहशत फैली, रातभर सर्च करती रही टीम जयपुर में मंत्री के बंगले और स्कूल में घुसा लेपर्ड:बच्चे क्लासरूम में बंद, VVIP इलाके में 2 घंटे तक दीवार फांदता रहा तेंदुआ जयपुर के शास्त्री नगर में घुसा लेपर्ड, VIDEO:सड़क और घर की छत पर घूमता दिखा, आबादी वाले इलाके में लगातार दूसरे दिन मूवमेंट जयपुर में दुकान में घुसा लेपर्ड, भीड़ पर गुर्राता रहा:एक कुएं में गिरा, पिंजरे में बैठकर नीचे उतरे डॉक्टर्स; एक तेंदुए को कार ने कुचला
