भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.12 फीसदी या 97.32 अंक की गिरावट के साथ 80,267 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.10 फीसदी या 23.80 अंक की गिरावट के साथ 24,611 पर बंद हुआ है।