मोहाली के जीरकपुर फ्लाईओवर पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा की कार को वीआईपी काफिले में शामिल पंजाब पुलिस की एक गाड़ी से टक्कर लग गई। हुड्डा ने आरोप लगाया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। हादसे में वे और उनकी पत्नी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को टैग करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। वहीं, पंजाब के डीजीपी ने भी इस मामले में खेद जताया है। वहीं, उन्होंने इस मामले में स्पेशल डीजीपी आरएस राय से बात की है। साथ ही उचित कार्रवाई करने की बात कही है। सिलसिलेवार तरीके से जानें जनरल ने क्या कहा… पंजाब के डीजीपी बोले- दोषी मुलाजिमों पर होगा एक्शन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस मामले में कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से आपको और आपकी पत्नी को हुई तकलीफ के लिए हमें गहरा खेद है। ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और पंजाब पुलिस के मूल्यों के विपरीत है। मैंने इस मामले पर स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक एएस.राय से बात की है। संबंधित वाहनों और कर्मियों की पहचान के निर्देश जारी किए गए हैं। आप निश्चिंत रहें, मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी
