भारत में रिटायरमेंट प्लानिंग को लेकर अवेयरनेस काफी तेजी से बढ़ी है। रियायरमेंट लोगों की सबसे बड़ी वित्तीय प्राथमिकताओं में आ गया है। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि लोग इसके बारे में सोच तो बहुत रहे हैं, लेकिन प्लानिंग नहीं कर रहे। PGIM इंडिया रिटायरमेंट रेडीनेस सर्वे 2025 बताता है कि भविष्य को लेकर चिंता बढ़ने के बावजूद तैयारी पहले से भी कम है।