अमृतसर | जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अमृतसर की ओर से 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को सचिव, डीएलएसए अमृतसर, अमरदीप सिंह बैंस की अध्यक्षता में तैयारी बैठक की गई, जिसमें पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर और एसएसपी ग्रामीण अमृतसर के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कंपाउंडेबल आपराधिक मामलों से संबंधित कैंसिलेशन रिपोर्ट, अनट्रेस रिपोर्ट तथा अन्य अंतिम रिपोर्टों को समय पर प्रस्तुत करने के विशेष निर्देश जारी किए गए, ताकि इन मामलों को प्रभावी रूप से लोक अदालत में रखा जा सके।
