राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात एक बजे बीकानेर में निधन हो गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी लंबे समय से बीमार थे। परिवार के अनुसार वे करीब 25 महीने से कोमा में थे। रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा दोपहर बीकानेर स्थित उनके आवास वैद्य मघाराम कॉलोनी से रवाना हुई। इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कंधा दिया। शाम करीब पौने पांच बजे उनकी अंतिम यात्रा बीकानेर स्थित उदयरामसर स्थित फार्म हाउस पहुंची। यहां उनके बेटे अजय डूडी ने उन्हें मुखाग्नि दी। फार्म हाउस करीब 10 किलोमीटर दूर था। इसके बाद भी बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता और समर्थक पैदल चले। वहीं रास्ते में कई अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी। इससे पहले दोपहर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। डोटासरा बोले- रामेश्वर डूडी के कारण ही पिछले साल किसानों का कर्ज माफ हुआ था। डूडी के दोस्त शशि शर्मा ने उनके किस्से सुनाते हुए बताया कि कॉलोनी के चौक में रात तीन-तीन बजे तक बातें करते ​थे। राजनीति से जुड़े किस्से सुनाते थे।आज वे इसी चौक से शांत निकल गए। फोटो में देखिए रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा.. यहां पढ़ें अंतिम यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट्स… पूर्व सीएम और डोटासरा समेत कई बड़े नेता पहुंचे: रामेश्वर डूडी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस और भाजपा के कई नेता यहां मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। गांवों से पहुंचे लोग: डूडी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। सुबह से ही उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटना शुरू हो गए थे। समर्थक घर के बाहर डूडी की तस्वीर हाथ में लेकर अमर रहे के नारे लगाते रहे। जब अंतिम यात्रा उदयरामसर गांव पहुंचने वाली थी तो यहां भी आस-पास गांव से बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सुनाए किस्से: अंतिम यात्रा में शामिल उनके दोस्तों और समर्थकों ने डूडी से जुड़े कई किस्से सुनाए। एक समर्थक ने बताया कि जब वे राहुल गांधी से मिले और बताया कि वे नोखा से है तो राहुल गांधी ने कहा-डूडी साहब वाले नोखा से…। इसी तरह उनके साथ काम कर चुके एक नेता ने बताया कि उन पर 12 मुकदमे हो गए थे। तब डूडी ने कहा था-जमानत अपराधी लेते है, नेता जनता के लिए लड़ता है, वह जमानत नहीं लेता। इसके बाद उन्होंने सभी केस में एफआर लगवाई थी। दोस्त हुए भावुक: जब घर से रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा निकली तो कॉलोनी के चौक से होकर गुजरी। ये वो ही चौक था, जहां डूडी रात तीन बजे तक अपने दोस्तों के साथ बातें किया करते थे। उनके एक दोस्त शशि शर्मा अंतिम दर्शन के लिए उसी चौक में बैठे थे। वे किस्से सुनाते-सुनाते भावुक हो गए। बोले- वे दोस्ती और शत्रुता दोनों अच्छी तरह से निभाते थे। रामेश्वर डूडी के अंतिम संस्कार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता रामेश्वर डूडी का निधन:25 महीने से कोमा में थे, ‘पेंट-शर्ट’ वाले जाट नेता के तौर पर भी थी पहचान डूडी ने अपने ही मुखिया गहलोत को कहा था ‘धृतराष्ट्र’:हेमा मालिनी से बोले थे- 4 दिन और मिलते तो धर्मेंद्र को हरा देता कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की अं​तिम यात्रा के लिए पढ़ें लाइव ब्लॉग…