डीग जिले में रामबाग स्थित आंगनबाड़ी नंद घर केंद्र पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को नाश्ता, दूध और गर्म पोषाहार प्रदान किया गया। साथ ही, उन्हें स्कूल बैग और जर्सी भी वितरित की गईं। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन वेदांता और बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को दूध पिलाकर हुई। हॉट कुक्ड मील (HCM) गतिविधि के तहत पौष्टिक खिचड़ी तैयार की गई। इस खिचड़ी में टमाटर, हरा धनिया, पालक, आलू, मटर और मिर्च जैसी हरी सब्जियां शामिल थीं। यह पोषाहार बच्चों के साथ-साथ लाभार्थी महिलाओं को भी परोसा गया। बच्चों को स्कूल बैग और जर्सी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ इंदु सक्सेना, सीएस दीपिका शर्मा, वेदांता की सोनल शर्मा और मुकेश मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रचना और दीपिका शर्मा ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
