जालोर के रानीवाड़ा से कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने पूर्व मंत्री और उनके बेटे पर धमकी देने का आरोप लगाया है। देवासी ने रविवार को रानीवाड़ा में सांचौर रोड पर पूर्व विधायक के ऑफिस पर एक बैठक की। इस दौरान उन्हें फिर से अपने परिवार की रैकी करने और धमकाने आरोप लगाया है। हालांकि अपने भाषण में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। बैठक में देवासी ने कहा-पूर्व विधायक अराजक तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं और जातिगत और पारिवारिक स्तर पर की जा रही अभद्र टिप्पणियों को रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। देवासी ने कहा-“कुछ लोग उनके (पूर्व विधायक) के पास फोटो खिंचवाकर बाहर आकर मुझे जूते मारने की बात कहते हैं, और उनको रोका नहीं जाता, तो क्या समझा जाए?” रतन देवासी ने कहा कि ऐसी घटनाएं उनके परिवार की रैकी होने का संकेत देती हैं और कभी भी कोई गंभीर घटना घट सकती है। उन्होंने कहा कि कि वह सोमवार को पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में लिखित शिकायत देंगे। 21 सितंबर को एक्स पर किया था पोस्ट
बता दें कि इससे पहले 21 सितंबर को आधी रात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर अपने परिवार को खतरा बताया था। कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने पूर्व मंत्री और उनके बेटे पर धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि कई साल से मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। मेरे परिवार व बच्चों की रैकी की जा रही है, यहां तक कि पारिवारिक कमेंट भी किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें कांग्रेस विधायक बोले-पूर्व मंत्री मेरे परिवार को धमका रहे:मेरे बच्चों की रैकी हो रही है, परिवार के लोगों पर कमेंट किए जा रहे जालोर के रानीवाड़ा से कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने पूर्व मंत्री और उनके बेटे पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई साल से मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। मेरे परिवार व बच्चों की रैकी की जा रही है, यहां तक कि पारिवारिक कमेंट भी किए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री के नाम के सवाल पर रतन देवासी ने कहा कि अभी मैं बाहर हूं, आते ही एसपी से मुलाकात करने के बाद पूरे मामले का खुलासा करूंगा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
