जयपुर से चलने वाली एक इंटरनेशनल फ्लाइट के शेड्यूल और नंबर में बदलाव किया गया है। यह बदलाव एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई फ्लाइट में हुआ है। अब तक आईएक्स-195 के नंबर से रात 1:10 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट अब आईएक्स-175 नंबर से सुबह 8:20 बजे दुबई के लिए रवाना होगी। इसके साथ ही अब जयपुर से दुबई जाने वाली दोनों फ्लाइट सुबह रवाना होगी। स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट सुबह 9:30 बजे दुबई जाती है। रात की उड़ान माह में 15 दिन लेट होती थी }एयरलाइंस से जुड़े सूत्रों की मानें तो एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रात की फ्लाइट सुबह करने का निर्णय दो कारणों से लिया है। }रात की फ्लाइट पिछले एक माह में करीब 15 दिन 5 से 8 घंटे देरी से संचालित हुई। इसका वहां से ही देरी से आना था। }खाड़ी देशों से आने वाली फ्लाइट में सोने की तस्करी की शिकायतें सबसे ज्यादा आती हैं। रात में मॉनिटरिंग में दिक्कत आ रही थी। दिन में फ्लाइट चलने से इसमें कमी आएगी। सूरत के यात्री पहुंचे, एयरपोर्ट पर विमान ही नहीं था, मस्कट की उड़ान 5 घंटे लेट }मंगलवार को एक डोमेस्टिक और एक इंटरनेशनल फ्लाइट के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। }इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-715 जयपुर से दोपहर 2:20 बजे सूरत जाती है। सूरत जाने वाले यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन एयरलाइन ने ऐनवक्त पर फ्लाइट रद्द कर दी। दरअसल, एयरलाइंस के पास विमान ही उपलब्ध नहीं था। }सलाम एयर की ओवी-796 फ्लाइट सुबह 5:55 बजे मस्कट जाती है, लेकिन इनकमिंग 5 घंटे देरी से आने के कारण 11:30 बजे गई।
