राजस्थान में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इस विस्तार के तहत धौलपुर के राज बहादुर मीणा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार जारी सूची में हुई है। मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने बताया कि राज बहादुर मीणा को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और लंबे समय से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति के बाद राज बहादुर मीणा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा और जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत का आभार व्यक्त किया। राज बहादुर मीणा को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर जिले के कई जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज सिंह मलिंगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिवचरण कुशवाहा, जगमोहन बघेल, विशेष आमंत्रित सदस्य श्रवण कुमार वर्मा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरज शर्मा, पूर्व विधायक रानी कोली, पूर्व जिला प्रमुख पंडित किशनचंद शर्मा, बिसंबर दयाल शर्मा और बांकेलाल लोधा प्रमुख रहे। माना जा रहा है कि राज बहादुर मीणा की इस नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।