बालोतरा में रावणा राजपूत समाज की दो दिवसीय चिंतन बैठक में राजेंद्र सिंह राखी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह बैठक केशर सिंह चूरु की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें समाज के राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ। संगठन के भविष्य को लेकर हुई चर्चा बैठक के दौरान प्रदेश संगठन की वर्तमान स्थिति और राष्ट्रीय संगठन के भविष्य को लेकर व्यापक चर्चा हुई। उपस्थित समाज के बुद्धिजीवी वर्ग और वरिष्ठजनों ने विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित कर राजेंद्र सिंह राखी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नियमानुसार चुनाव कराने का लिया फैसला इस बैठक में राजस्थान प्रदेश के श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के चुनाव संविधान के तहत नियमानुसार करवाने का भी फैसला लिया गया। ये चुनाव संस्थान के विधान के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर समाज के संगठन को मजबूत करने का आह्लान नवमनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राखी ने अपने संबोधन में कहा कि वे सभी मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर समाज के संगठन को मजबूत करेंगे और समाज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय संगठन के मजबूत होने से समाज को राजनीतिक क्षेत्र में सत्ता और संगठन में भागीदारी मिलेगी, साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी मजबूती आएगी। इन्होंने दी शुभकामनाएं राखी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ईश्वर सिंह जसोल (अध्यक्ष रामदेवरा ट्रस्ट), गजेंद्र सिंह सांखला बीकानेर, पहाड़ सिंह कुंडल, राम सिंह चाडी, तग सिंह सिणेर, देवीसिंह कुड़ी, देवी सिंग बडग़ुर्जर बीकानेर, मदन सिंह राठौड़ जालौर, रवींद्र सिंह भाटी पाली, रेवत सिंह जारोड़ा नागोर, छैल सिंह देबावास, ओम सिंह कालूना, नरपत सिंह भिवंडी, रघुनाथ सिंह चौहान, खिम सिंह राठौड़ जैसलमेर, जेठू सिंह भाटी भिवंडी, रमेश सिंह पोसितरा सिरोही, शैतान सिंह जावाल, देवेंद्रसिंह जोधपुर (पूर्व जिलाध्यक्ष), अजयसिंह चौहान जोधपुर, गजे सिंह भाटी, प्रताप सिंह तंवर, विक्रम सिंह जसोल, ओम सिंह टाइगर और राजू सिंह सोढा सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित रहे। देश भर से समाज बंधुओं ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से राखी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बैठक में उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
