हनुमानगढ़। राजस्थान ग्रामीण सेवा शिविर के तहत नोहर पंचायत समिति की 22 एनटीआर ग्राम पंचायत में एक अजीब मामला सामने आया। इसी गांव का एक युवक उक्त शिविर में पहुंचा और अभी तक अपनी शादी नहीं होने पर पीड़ा व्यक्त की। युवक ने विकास अधिकारी पवन कुमार व नायब तहसीलदार संजीव सिहाग को इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन पढ़कर अधिकारी भी भौचक्के हुए।