पूरे राजस्थान में LPG के लिए लोग परेशान हैं। रसोई में चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं। गैस गोदाम के बाहर लाइन लगी है। वहां के स्टाफ से ग्राहकों की तकरार हो रही है। ऐसा ही हाल CNG-LPG स्टेशन का भी है। ऑटो की एक-एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। पूरी रात स्टेशन के बाहर गुजारनी पड़ रही है, फिर भी पर्याप्त LPG नहीं मिल पा रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बहरोड़ में गैस सिलेंडर समस्या पर कहा- सरकार और उसके मंत्री समस्या पर भ्रम फैला रहे हैं। उधर, अलवर में राजगढ़ कस्बे में लोग रविवार को जैफ गैस एजेंसी सिलेंडर लेने पहुंचे। 10 बजे तक ऑफिस नहीं खुलने पर रेलवे स्टेशन से अलवर मार्ग जाने वाले मार्ग को लोगों ने जाम कर दिया। LPG किल्लत से जुड़ी PHOTOS… मंत्री का दावा- LPG की कहीं कोई कमी नहीं:सुमित गोदारा बोले- 10 दिन में सामान्य हो जाएंगे हालात, कांग्रेस फैला रही अफवाह पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
