सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)। स्टेडियम ग्राउंड में गुरुवार को आयोजित दशहरा मुख्य समारोह के दौरान नगरपालिका का अनुबंधित फोटोग्राफर लक्ष्मणसिंह राठौड़ कुंभकरण के जलते हुए पुतले के नीचे दबकर झुलस गया। घटना से स्टेडियम में उपस्थित श्रद्धालु और आयोजकों में अफरातफरी मच गई।