कोटा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने राजस्थान में दो बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर टीम ने अजमेर जिले में किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर एक कार और बाइक से 1.017 किलोग्राम प्रतिबंधित एमडी (मेफेड्रोन) बरामद किया है। कार से 1.017 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद कोटा उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो लोग कार में मेफेड्रोन लेकर जा रहे हैं और उन्हें बाइक सवार एक व्यक्ति एस्कॉर्ट करेगा। सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम को किशनगढ़ और डूडू के बीच हाईवे पर तैनात किया गया। कड़ी निगरानी के बाद बंदर सिंदरी गांव के पास संदिग्ध कार और बाइक को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की को-ड्राइवर सीट के नीचे छिपाकर रखे गए दो पैकेट में 1.017 किलोग्राम मेफेड्रोन मिला। इसके बाद सीबीएन ने कार और बाइक को जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है। 391 अवैध अफीम के पौधे जब्त दूसरी कार्रवाई में CBN भीलवाड़ा की टीम ने गंगापुर क्षेत्र के गांव कंगनी में गेहूं के खेतों की आड़ में उगाई जा रही अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर 391 अवैध अफीम के पौधे जब्त किए और कानूनी कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई युवाओं को नशे के खतरे से बचाने और नशा मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में चलाया जा रहा है। दोनों कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुन्देल के मार्गदर्शन में की गई। सीबीएन ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे या तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम या व्हाट्सएप नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

You missed