राज्य सरकार ने शुक्रवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 48 आईएएस अफसरों के तबादले किए। मुख्यमंत्री के एसीएस शिखर अग्रवाल को हटाकर उद्योग विभाग में भेज दिया। जलदाय विभाग के एसीएस अखिल अरोड़ा को मुख्यमंत्री के एसीएस के पद पर लगाया है। रोडवेज के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा को मौजूदा पद के साथ परिवहन विभाग के आयुक्त का पद भी दिया गया है। नए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास के आने के बाद सीएमओ में किए गए इस बदलाव के कई मायने हैं। इसे सुधांश पंत के केंद्रीय डेपुटेशन पर जाने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सीएमओ में किए गए इस बदलाव को बड़े मैसेज के तौर पर देखा जा रहा है। प्रवीण गुप्ता का कद बढ़ाया, पर्यटन, कला-संस्कृति, आरटीडीसी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी
पीडब्ल्यूडी के एसीएस प्रवीण गुप्ता को मौजूदा पद पर बरकरार रखते हुए और विभाग दिए गए हैं। गुप्ता अब पीडब्ल्यूडी के साथ एसीएस पर्यटन, कला-संस्कृति, अध्यक्ष आरटीडीसी और सीईओ आमेर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। आलोक गुप्ता को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष बनाया
आलोक गुप्ता को उद्योग विभाग, बीआईपी के प्रमुख सचिव से पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष के पद पर भेजा है। आलोक गुप्ता की जगह अब एसीएस शिखर अग्रवाल उद्योग विभाग का जिम्मा संभालेंगे। आलोक गुप्ता उद्योग विभाग से पहले सीएम के प्रमुख सचिव थे। राजेश यादव को पर्यटन से हटाकर डीजी, HCM रिपा बनाकर सचिवालय से बाहर भेजा
पर्यटन, कला संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव राजेश यादव को एचसीएम रिपा का डीजी बनाकर सचिवालय से बाहर भेज दिया है। अब तक उनके पास डिप्टी सीएम दीया कुमारी के विभाग थे। अब उन्हें पर्यटन से हटाकर ट्रेनिंग वाले संस्थान में भेज दिया है। नवीन जैन को वित्त विभाग से जीएडी में भेजा
नवीन जैन का वित्त व्यय सचिव से तबादला कर सचिव जीएडी, मंत्रिमंडल सचिवालय, प्रोटोकॉल और आवासीय आयुक्त दिल्ली का जिम्मा दिया है। गायत्री राठौड़ को मेडिकल शिक्षा का भी जिम्मा
स्वास्थ्य विभाग की सचिव गायत्री राठौड़ को प्रमोशन के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के साथ मेडिकल एजुकेशन की प्रमुख सचिव की भी जिम्मेदारी दी है। दिनेश कुमार को राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव से प्रशासनिक सुधार विभाग में भेजा है। देखिए, ट्रांसफर की पूरी लिस्ट… मंजू राजपाल को तीन बड़े विभागों का जिम्मा
मंजू राजपाल का विभाग बरकरार रखते हुए उन्हें और मजबूत किया है। को-ऑपरेटिव रजिस्ट्रार और सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव के साथ कृषि उद्यानिकी विभाग के प्रमुख सचिव और बीज निगम अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई है। उनके पास तीन बड़े विभाग हो गए हैं। भवानी सिंह देथा का महिला बाल विकास विभाग में तबादला
भवानी सिंह देथा को खाद्य विभाग के सचिव से महिला और बाल विकास विभाग के सचिव पद पर तबादला किया है। रवि जैन को डीएलबी आयुक्त और जेसीटीसीएल अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी
रवि जैन को स्वायत्त शासन विभाग के सचिव पद पर बरकरार रखने के साथ डीएलबी कमिश्नर और जेसीटीसीएल अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई है। डॉ रवि सुरपुर को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष से आईटी विभाग में भेजा
डॉ रवि कुमार सुरपुर का पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष से आईटी विभाग के सचिव पद पर तबादला किया गया है। इसके साथ उन्हें आयोजन जनशक्ति विभाग के सचिव और राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड के अध्यक्ष का पद भी दिया गया है। अम्बरीश कुमार का मेडिकल एजुकेशन से खाद्य विभाग में तबादला
मेडिकल एजुकेशन विभाग के सचिव अम्बरीश कुमार का तबादला अब खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव पद पर किया गया है। उनका विभाग अब गायत्री राठौड़ के पास रहेगा। जोगाराम राजस्व और पंचायतीराज सचिव
जीएडी सचिव से डॉ जोगाराम तबादला कर दिया है। अब उन्हें राजस्व, पंचायती राज विभाग के सचिव और पंचायतीराज आयुक्त का पद दिया है। जोगाराम अब तक पंचायतीराज का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे थे। रोहित गुप्ता का उद्योग आयुक्त से रिन्यूएबल एनर्जी में तबादला
रोहित गुप्ता को उद्योग आयुक्त से राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के एमडी पद पर लगाया है। नलिनी कठोतिया भरतपुर, अनिल अग्रवाल होंगे कोटा के संभागीय आयुक्त
भरतपुर की संभागीय आयुक्त डॉ टीना सोनी का तबादला वित्त व्यय विभाग के सचिव पद पर किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव नलिनी कठोतिया अब भरतपुर की संभागीय आयुक्त होंगी। विभागीय जांच आयुक्त अनिल अग्रवाल को कोटा संभागीय आयुक्त के पद पर लगाया है। राजन विशाल का कृषि से वित्त विभाग में तबादला
शुचि त्यागी को परिवहन विभाग के सचिव के साथ अब देवस्थान विभाग के सचिव पद के भी जिम्मेदारी दी गई है। राजन विशाल का कृषि और उद्यानिकी विभाग के सचिव से वित्त बजट विभाग के सचिव और पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट ट्रेनिंग समिति के सीईओ पद पर तबादला किया गया है। चार एपीओ अफसरों को पोस्टिंग
चार एपीओ चल रहे अफसरों को पोस्टिंग दी गई है। एपीओ चल रहीं अर्चना सिंह को कार्मिक विभाग के सचिव, हिमांशु गुप्ता को आईटी विभाग सचिव और राजकॉम्प एमडी पद पर लगाया है। हरफूल यादव को कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त और निधि पटेल को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी के पद पर पोस्टिंग दी है। बाबूलाल गोयल देवस्थान आयुक्त, बचनेश अग्रवाल राजफैड एमडी, शुभम चौधरी उद्यानिकी आयुक्त
मेडिकल एजुकेशन विभाग की आयुक्त इकबाल खान का तबादला निशक्तजन आयुक्त और सचिव के पद पर किया गया है। विद्युत नियामक आयोग सचिव बाबूलाल गोयल का तबादला देवस्थान आयुक्त उदयपुर के पद पर किया गया है। राजस्थान हथकरघा विकास निगम के सीएमडी बचनेश कुमार अग्रवाल का तबादला एमडी राजफैड के पद पर किया गया है। शुभम चौधरी का उद्यानिकी आयुक्त के पद पर तबादला किया है। डॉ नीतीश शर्मा होंगे सीएम के संयुक्त सचिव
सीएमओ के डायरेक्टर नीतीश शर्मा को सीएम के संयुक्त सचिव पद पर तबादला किया है। दीया कुमारी के एसए ललित कुमार का तबादला
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के स्पेशल असिस्टेंट ललित कुमार का तबादला मेडिकल एजुकेशन विभाग के संयुक्त सचिव पद पर किया है। ……… ये खबर भी पढ़िए… वी श्रीनिवास ने मुख्य सचिव का पद संभाला,सुधांश पंत रिलीव:श्रीनिवास बोले- राजस्थान मेरी कर्मभूमि, 22 साल की उम्र में यहां आया था, सुधांश पंत मेरे घनिष्ठ मित्र वी श्रीनिवास ने सचिवालय में राजस्थान के नए मुख्य सचिव का पद संभाल लिया है। निवर्तमान मुख्य सचिव सुधांश पंत ने उन्हें चार्ज सौंपा। (पढ़िए पूरी खबर)