सीकर में स्लीपर बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई और 18 यात्री घायल हो गए। हादसा जयपुर–बीकानेर नेशनल हाईवे पर रात करीब 10:40 बजे फतेहपुर के पास हुआ है। हादसे में मरने वालों की अभी पहचान नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकतर यात्री गुजरात के रहने वाले थे। ये सभी वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और यात्रा के दौरान खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार स्लीपर बस बीकानेर की ओर से जयपुर जा रही थी। वहीं ट्रक झुंझुनूं से बीकानेर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और कई यात्री सीटों में ही फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन रुक गए और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तुरंत सीकर और आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया, डॉक्टरों की कई टीमें इलाज में जुटी हैं। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें…
