बीते कुछ दिनों से सोना-चांदी के दाम लगातार आसमान छू रहे थे, जिसमें शनिवार को एक साथ बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जयपुर सर्राफा बाजार में 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत एक ही दिन में 10 हजार 500 रुपए घट गई है। वहीं प्रति किलो चांदी के दाम भी 59 हजार रुपए टूटे है। इस तरह 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 1 लाख 64 हजार 500 रुपए पर पहुंच गई है। चांदी प्रति किलो का भाव 3 लाख 15 हजार रुपए पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मुनाफा वसूली से पड़ा असर सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री राकेश खंडेलवाल ने बताया- पिछले 24 घंटों में वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी में निवेश अचानक घटा है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मुनाफा वसूली का दबाव बढ़ गया, जिसका सीधा असर घरेलू बाजारों पर पड़ा। निवेशकों की ओर से तेजी से मुनाफा निकालने के कारण दोनों धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। खंडेलवाल ने कहा- फिलहाल यह गिरावट स्थायी नहीं मानी जा रही है। वैश्विक हालात अब भी अस्थिर बने हुए हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि जल्दबाजी में निवेश करने से बचें और कुछ समय तक बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार करें। जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी ताजा भाव- बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक हालात के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर हलचल देखने को मिल सकती है।