टोंक में एक मकान की पहली मंजिल पर सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की खिड़कियां दूर जा गिरी। घटना से 15 मिनट पहले ही मकान मालिक उसी कमरे से खाना खाकर ग्राउंड फ्लोर पर आया था। पहले फ्लोर से धुआं उठते देख मकान मालिक जैसे ही ग्राउंड फ्लोर की सीढ़ियों के पास पहुंचा। तभी तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट का वीडियो पड़ोस की महिला ने अपनी छत से बना लिया। मामला टोंक के मेहंदवास थाने की हमीरपुर पंचायत का रविवार सुबह 10 बजे का है। मकान मालिक शंकर लाल बैरवा (40) ने बताया कि घटना के बाद पुलिस और टोडारायसिंह नगरपालिका से दमकल को बुलाया। 10 मिनट में दमकल ने आग बुझा दी। देखिए ब्लास्ट की तस्वीरें… 15 मिनट पहले ही बाहर निकला था मकान मालिक बैरवा ने बताया- मेरे माता-पिता का निधन हो चुका है। मैं यहां अकेले ही रहता हूं। मैंने आज सुबह खाना बनाया और खाकर सुबह करीब पौने 10 बजे घर से बाहर निकला था। मैंने 2 मंजिला मकान में ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर किराए पर दे रखा है। ऊपर की मंजिल पर बने कमरे में अकेले ही रहता हूं। खाना खा कर मकान के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान करीब 15- 20 मिनट बाद ही धुआं उठने लगा। इस दौरान राहगीरों ने मुझे बताया कि पहली मंजिल के कमरे से धुआं निकल रहा है। ऊपर जाने के लिए उठा तभी धमाका हो गया
बैरवा ने कहा कि मैं ऊपर जा ही रहा था कि जोरदार धमाका हुआ। कुछ समझ नहीं आया, फिर पता चला कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद पहले फ्लोर से आग की लपटें दिखाई देने लगी। धमाके की आवाज सुनकर मेरे घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। फिर पुलिस और दमकल को सूचना दी। फिर एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने करीब दस मिनट में आग बुझाई। बैरवा ने बताया- सिलेंडर ब्लास्ट के बाद कमरे का पूरा सामान जल गया। दीवारों में दरार आ गई, कमरे में रखा पलंग भी जल गया। पंखा धमाके से नीचे आ गिरा। महिला ने बनाया लाइव वीडियो
वहीं सिलेंडर ब्लास्ट का लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटनास्थल से 100 मीटर दूर महिला ने वीडियो बनाया, जिसमें कहती नजर आ रही है कि धुआं कितनी तेजी से आ रहा है। तभी अचानक ब्लास्ट होता है और महिला घबराकर कैमरा बंद कर लेती है।

You missed