अलवर (खेड़ली): राजस्थान के आगामी पंचायतराज एवं स्थानीय निकाय चुनावों से पहले क्षत्रिय समाज ने अपनी ताकत दिखाते हुए ‘EWS आरक्षण’ को मुख्य चुनावी मुद्दा घोषित कर दिया है। खेड़ली में आयोजित “पूर्वी राजस्थान क्षत्रिय महासमागम” में हजारों की भीड़ के बीच शक्ति सिंह बांदीकुई ने स्पष्ट किया कि अब राजनीतिक दलों को EWS आरक्षण पर अपना रुख साफ करना होगा।