राजस्थान में बिजली दरें और फिक्स चार्ज कम किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 यूनिट तक के उपयोग पर एनर्जी और फिक्स्ड चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है, 50 यूनिट तक बिजली दर 4.75 रु प्रति यूनिट होगी। 150 यूनिट तक के उपभोग पर फिक्स्ड चार्ज 250 से घटाकर 150 रुपए किया है। बिजली दरें 6.50 रुपए प्रति यूनिट से घटाकर 6 रुपए यूनिट की गई है। 300 यूनिट से ज्यादा खर्च करने वालों के लिए फिक्स चार्ज बढ़ाया है, लेकिन दरें कम की है। राजस्थान विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरों को मंजूरी दी है। आयोग ने 2025-26 के लिए टैरिफ मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। एचटी कनेक्शन पर फिक्स चार्ज बढ़ाया, दरें कम
50 केवीए से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट डिमांड पर भी फिक्स्ड चार्ज बढ़ाया है। 275 रु. से बढ़ाकर किया 300 रु. प्रति kVA प्रति मासिक बिल आएगा। बिजली दर 7.15 रु.से घटाकर 6.50 रु. प्रति यूनिट की है। मीडियम इंडस्ट्री के लिए दरें घटाई, फिक्स चार्ज बढ़ाया मीडियम इंडस्ट्री बल्क सप्लाई, मिक्सड लोड बड़े उद्योगों के लिए फिक्स चार्ज बढ़ाया इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली दरों में कोई बदलाव नहीं
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए बिजली दरों और फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है। इनसे 6 रुपए प्रति यूनिट की दर यथावत रखी है। ये खबर भी पढ़ें राजस्थान में कर्मचारियों-पेंशनर्स का डीए 3% बढ़ा:8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स का महंगाई भर्ती बढ़ाकर 58% किया; जुलाई से मिलेगा फायदा केंद्र के बाद अब राजस्थान सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला किया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। सीएम की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने डीए 3 प्रतिशत बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
