राजस्थान सरकार की चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 10 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 18 सितंबर से 21 सितंबर तक अलग-अलग शहरों से जयपुर और आस-पास के इलाकों के लिए चलाई जाएगी। इनमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हिसार और बांदीकुई जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- इन ट्रेनों में साधारण श्रेणी के डिब्बों की संख्या ज्यादा रखी गई है ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा में आसानी हो सके। सभी ट्रेनों में समय और कई शहरों को कनेक्ट करते हुए स्टॉपेज तय किए गए हैं। 1. बांदीकुई-जयपुर-बांदीकुई परीक्षा स्पेशल (09701/09702) 2. श्रीगंगानगर-ढेहर का बालाजी (जयपुर)-श्रीगंगानगर परीक्षा स्पेशल(04701/04702) 3. हिसार-खातीपुरा (जयपुर)-हिसार परीक्षा स्पेशल (04707/04708) 4. जयपुर-सवाईमाधोपुर-जयपुर परीक्षा स्पेशल (09703/09704) 5. अजमेर-खातीपुरा (जयपुर)-अजमेर परीक्षा स्पेशल (09601/09602) 6. बाड़मेर-जोधपुर-बाड़मेर परीक्षा स्पेशल (04825/04826) 7. श्रीगंगानगर-लालगढ़-श्रीगंगानगर परीक्षा स्पेशल (04721/04722) 8. सादुलपुर-बीकानेर-सादुलपुर परीक्षा स्पेशल (04723/04724) 9. उदयपुर सिटी-अजमेर-उदयपुर सिटी परीक्षा स्पेशल (09603/09604) 10. भगत की कोठी (जोधपुर)-खातीपुरा (जयपुर)-भगत की कोठी परीक्षा स्पेशल (04835/04836)
