राजस्थान में गैंगस्टर और बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बदमाशों की धरपकड़ के बाद अब उनके फॉलोअर्स पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने, उनके कमेंट्स को लाइक और शेयर करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। झुंझुनूं में एसपी बृजेश ज्योति ने बताया- गैंगस्टर्स के अकाउंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। गोठड़ा थानाधिकारी हेमराज के नेतृत्व में टीम गठित कर बदमाशों के फॉलोअर्स की पूरी जानकारी कलेक्ट की। फिर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सोशल मीडिया पर बने पेज को फॉलो करने वाले एक जने को रविवार को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य मामलों में 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय की प्रमुख बातें जानिए… कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा रोहित गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है। असली नाम रावताराम स्वामी है। गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर मामले का मास्टरमाइंड। ये खबर भी पढ़िए
ट्रक में छुपकर कनाडा भागते समय पकड़ा गया गैंगस्टर:विदेश भागे रोहित-गोल्डी बराड़ गैंग के 2 बदमाश 15 दिन में पकड़े; 12 पर शिकंजे की तैयारी राजस्थान में दहशत फैलाने वाली लॉरेंस-रोहित और गोल्डी बराड़ गैंग पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पूरी खबर पढ़िए