ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण बंद हुई गैस-तेल की सप्लाई का असर अब राजस्थान में दिखने लगा। तेल कंपनियों ने रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है। कंपनियों की तरफ से गैस एजेंसियों को मैसेज करके कॉमर्शियल सिलेंडर के ऑर्डर नहीं लगाने के आदेश दिए हैं। केवल घरेलू उपयोग के सिलेंडर की डिलीवरी पर ही फोकस करने के लिए कहा है। कंपनियों ने देर रात ये निर्देश जारी किए हैं। कंपनियों के इस निर्णय का असर अब औद्योगिक ईकाइयों, रेस्टोरेंट्स और होटलों पर पड़ेगा। वहीं सावे शुरू होने के कारण शादी-समारोह में भी गैस सप्लाई की किल्लत देखने को मिल सकती है। तेल कंपनियों के सब कुछ सामान्य के दावों के बीच अब एलपीजी डीलर्स को कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर भेजे गए मैसेज ने हड़कंप मचा दिया है। कंपनियों ने आगामी निर्देशों तक कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोकने के लिए कहा है। इससे होटल-रेस्टोरेंट, कैटरिंग कारोबार के अलावा सबसे बड़ा संकट उन औद्योगिक ईकाइयों पर मंडराने लगा है, जहां बड़ी मात्रा में कॉमर्शियल सिलेंडर की खपत होती है। नया ऑर्डर लेने पर रोक कंपनियों की तरफ से कई एलपीजी डीलर्स को मैसेज किया गया है कि वर्तमान हालात को देखते हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सप्लाई अगले आदेश तक रोक लें। जिन डीलर्स के पास स्टॉक सीमित है, उनके नए ऑर्डर लेना कंपनियों ने बंद कर दिया। हालांकि तेल कंपनियों की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बाजार में यह चर्चा तेज है कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों और आपूर्ति को लेकर कंपनियां सतर्क हो गई हैं। शादी समारोह पर दिख सकता है बड़ा असर मार्च-अप्रैल में राजस्थान में शादियों का सीजन रहेगा। अगर मध्य-पूर्व के देशों में लम्बे समय तक युद्द चलता है तो गैस की किल्लत बढ़ जाएगी। क्योंकि भारत में 80 फीसदी गैस कतर, ईरान समेत अन्य देशों से आती है, जो फिलहाल बंद है। अगर कमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं मिली तो बड़े पैमाने पर शादी-समारोह में खाना बनाना मुश्किल हो सकता है। डिलीवरी की बुकिंग 25 दिन के अंतराल में इससे पहले तेल कंपनियों ने रसोई गैस की बुकिंग पर भी सेंशन लगाई थी। कंपनियों ने सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद नई बुकिंग लेने के निर्देश दिए थे। ताकि घरेलु सिलेंडर की सप्लाई को नियंत्रित रखा जा सके। वहीं जब उपभोक्ता गैस की बुकिंग कर रहा है, तो उसे सिलेंडर की सप्लाई पहले जहां 2 से 3 दिन में हो जाती थी, वह अब सात दिन में या उससे ज्यादा दिनों के अंतराल में हो रही है।
—- ये खबर भी पढ़ें उदयपुर में सबसे महंगा मिलेगा घरेलू सिलेंडर:बुकिंग नियमों में भी बड़ा बदलाव; जानें आपके शहर में कितनी है कीमत घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमत 60 और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 114 रुपए बढ़ाई है। नई रेट्स के मुताबिक राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा उदयपुर में मिलेगा। यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 से बढ़कर 944.50 रुपए हो गई है। (पूरी खबर पढ़ें)
