राजस्थान में कांग्रेस के 45 जिलाध्यक्षों में सियासी परिवारों से आने वाले नेताओं की संख्या ज्यादा है। नए चेहरों की जगह जमे-जमाए नेताओं ने बाजी मारी है। राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान में रायशुमारी के बाद जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष बनाने के पीछे यह तर्क दिया था कि इससे ग्रास रूट पर काम करने वाले नए नेताओं को मौका मिलेगा। इसके अलावा रायशुमारी से कार्यकर्ताओं की पसंद के नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा, लेकिन 45 में से 15 जिलाध्यक्ष सियासी परिवारों से हैं। 12 विधायक और 5 पूर्व विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाने के बाद नए चेहरों के लिए मौका और कम हो गया। इससे नए चेहरों को उतनी जगह नहीं मिली, जितनी उम्मीद की गई थी।
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर रहे मीणा भी जिलाध्यक्ष
कांग्रेस की सुप्रीम बॉडी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के मेंबर रह चुके रघुवीर मीणा को उदयपुर जिलाध्यक्ष बनाकर चौंकाया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी में राहुल गांधी के साथ मेंबर रहे रघुवीर मीणा सांसद और विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस की सुप्रीम बॉडी का मेंबर रहे नेता के जिलाध्यक्ष बनने का यह अनोखा उदाहरण है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रहने के बाद जिलाध्यक्ष बनने के कम ही उदाहरण है। बीजेपी से कांग्रेस में आए विधायक अब जिलाध्यक्ष बने
अजमेर देहात जिलाध्यक्ष बनाए गए विकास चौधरी 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे। विकास चौधरी किशनगढ़ से बीजेपी टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के टिकट पर किशनगढ़ से चुनाव जीते। अब विकास चौधरी को अजमेर देहात जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ​​​​सियासी परिवारों का दबदबा वाले नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष डोटासरा बोले-जिलाध्यक्ष चयन हाईकमान का काम
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमें तो हाईकमान ने घोड़े दिए हैं, उन्हें मैदान में उतारना है। जिलाध्यक्ष चयन में हमारी भूमिका नहीं है। यह हाईकमान का अधिकार क्षेत्र है। ये खबर भी पढ़िए- राजस्थान में कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्ष किए घोषित:12 मौजूदा और 5 पूर्व विधायकों को जिम्मा; प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिले समेत 8 पुराने रिपीट कांग्रेस ने 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, कांग्रेस संगठन के हिसाब से 50 जिले हैं। 5 जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। जिलाध्यक्षों में 12 मौजूदा विधायकों को मौका दिया है। (पढ़िए पूरी खबर)

You missed