अजमेर के भगवंत यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। शव को पुलिस ने जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों के आने या परिजनों की ओर से एम्बेसी के जरिए सहमति पत्र भेजे जाने के बाद छात्र का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। कृष्णगंज SHO अरविंद सिंह चारण ने बताया- छात्र मोहम्मद ईलमुतसिर (22) कोस्टी, सूडान का रहने वाला था। वह यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी फार्मा) के सेकंड ईयर में पढ़ रहा था। वह अजमेर में जनाना अस्पताल रोड स्थित अरावली होम्स-2 के फ्लैट नंबर-106 में रहता था। छात्र सोमवार रात 11 बजे बाथरूम में रॉड लगाकर बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था। उससे छात्र के करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर उसके अन्य साथी वहां पहुंचे। छात्र को अचेत हालत में वे जनाना अस्पताल ले गए, जहां स्टाफ ने महिला अस्पताल होने का हवाला देकर दूसरे हॉस्पिटल ले जाने को कहा। साथी छात्र युवक को क्षेत्रपाल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यहां से छात्र को स्टूडेंट जेएलएन अस्पताल ले गए, जहां भी जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल वार्डन विनोद कंजानी को जानकारी दी। ……….. विदेशियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता:दिल्ली से टैक्सी में आए, बैग छोड़कर मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में गए, लेकिन लौटे नहीं जयपुर घूमने आए दो जापानी टूरिस्ट लापता हो गए। टैक्सी ड्राइवर को खाना खाने की कहकर दोनों मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट गए थे, लेकिन वापस नहीं आए। उनके बैग टैक्सी में ही थे। अशोक नगर पुलिस स्टेशन में ड्राइवर ने दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें…