राजस्थान में घने कोहरे और शीतलहर से हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के 20 जिलों में आज से 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्‌टी की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 0 मीटर रही। वहीं, जयपुर में हवा की क्वालिटी भी सुबह खराब रही। ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 200 के ऊपर रिकॉर्ड हुआ। राज्य में कोहरे का असर 7 जनवरी और कोल्ड-वेव का असर 9 जनवरी तक रहने का अनुमान है। लगातार गिर रहा है तापमान नए साल की शुरुआत से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। बीते 5 दिन में तीन दिन माउंट आबू सहित शेखावाटी के कई एरिया में पारा एक डिग्री या उससे कम रहा। सर्दी के साथ घना कोहरा और बर्फीली हवा लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मंगलवार सुबह भी शीतलहर के कारण कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। वहीं, सोमवार को भी जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा सहित कई जिलों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। राज्य के 19 शहरों में दिन का सबसे अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। गंगानगर में सोमवार को सबसे ठंडा जयपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन जयपुर में सोमवार को सीजन की सबसे सर्द रात और सर्द दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में घना कोहरा और तेज सर्द हवाएं चलने से अधिकतम तापमान भी 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…