राजस्थान के वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कई जिलों में आंधी-बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले गिरे। मौसम के इस बदलाव के बाद पारा 10 डिग्री तक गिर गया। अब मौसम विज्ञान केन्द्र ने राज्य में 24 और 25 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। वहीं, 26 और 27 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के असर से आंधी-बारिश की संभावना है। शुक्रवार को जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर समेत 15 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ।सिस्टम का असर दोपहर बाद खत्म होने के साथ ही सर्द हवा चली। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी राज्य में शुक्रवार तड़के से ही कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। जयपुर, सीकर, अजमेर, भरतपुर, अलवर, दौसा, नागौर समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चली। बारिश के बाद दिनभर आसमान में हल्के बादल, धुंध रही। इससे सूरज की चमक कमजोर रही और तापमान में बड़ी गिरावट रही। राज्य के लगभग सभी जिलों में सर्दी तेज हो गई। शुक्रवार दिन में सबसे ज्यादा सर्दी सिरोही में रही, जहां अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्द हवा चलने से तेज हुई सर्दी सुबह से दोपहर तक बारिश का दौर चलने और दोपहर से बादल छाने के बाद राजस्थान में तेज सर्द हवाएं चलने लगी। इससे पूरे दिन और देर शाम को सर्दी तेज हो गई। दिन में सर्द हवा के कारण गर्म कपड़ों में भी ठिठुरन रही। सर्द हवाओं का सबसे ज्यादा असर जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में रहा। अब 26 जनवरी को फिर ​बारिश मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अब 24 और 25 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। इन ​दो दिन उत्तर-पूर्वी जिलों और कहीं-कहीं पश्चिम के कुछ जिलों में सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

You missed