राजस्थान में आज से फिर मौसम बदलेगा। तीन दिन कड़ाके की सर्दी के जयपुर सहित 10 जिलों में आज से बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार सुबह धूलभरी हवा चली। वहीं, रुक-रुककर बूंदाबांदी भी हो रही है। अलवर में भी मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी-बारिश का दौर रुकने के बाद दो दिन कोहरा रहेगा। इसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने और उससे बारिश हो सकती है। दिनभर छाए रहे बादल, तापमान गिरा जयपुर सहित आसपास के जिलों में सोमवार शाम से घने बादल छाए हुए हैं। मंगलवार सुबह से धूलभरी हवा और बूंदाबादी के कारण अचानक मौसम बदल गया है। एनसीआर वाले जिले अलवर में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। फिर मावठ की संभावना से महीने के आखिरी दिनों में तेज सर्दी लौटने की आशंका बढ़ गई है। बारिश की आशंका के बीच किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। वहीं, सोमवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कई जिलाें में सोमवार दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। बादलों से प्रदेश में सर्द हवा कमजोर हुई, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पाली में दर्ज हुआ। 28 जनवरी को घना कोहरा, 31 से फिर बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 28 और 29 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाएगा और कई ​जगह सर्द हवाएं चलेगी। लेकिन 31 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके असर से प्रदेश में 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश में बादल छा सकते और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

You missed