Transport Policy: भारत के किसी भी राज्य से आने वाली गाड़ी के री-रजिस्ट्रेशन पर राजस्थान में ‘बंपर छूट’देने का प्रावधान किया गया है। राजस्थान सरकार ने अपने बजट 2026 (Rajasthan Budget 2026) में एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला है, जिसकी पूरे देश के ऑटोमोबाइल और ट्रांसपोर्ट बाजार में चर्चा हो रही है। सरकार ने दूसरे राज्यों से राजस्थान में शिफ्ट होने वाले लोगों के लिए वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन (Vehicle Re-registration) पर रोड टैक्स में भारी छूट देने का ऐलान किया है। इस फैसले ने नौकरीपेशा लोगों, ट्रांसपोर्टरों और कंपनियों के लिए राजस्थान को ‘सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन’ बना दिया है।