Rajasthan Transport Department : राजस्थान परिवहन विभाग ने आखिरकार माना है कि आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में वाहनाें की फर्जी फिटनेस की जा रही है। इसके बाद विभाग ने एक्शन लेते हुए परिवहन कार्यालयों में की जा रही वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया को बंद कर दिया है। अब वाहनों की फिटनेस सिर्फ ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) या स्टेट पॉलिसी के तहत बने फिटनेस सेंटर पर ही की जाएगी। विभाग ने कार्यालयों में की जा रही मैनुअल फिटनेस पर पाबंदी लगा दी है। विभाग की इस सख्ती के बाद कार्यालयों में बड़ी हलचल हुई है।
